
पालघर। रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रेलवे स्टेशन परिसर में पेशाब करने पर आपत्ति जताने पर रेलवे सुरक्षा बल के एक कर्मी की पिटाई करने के आरोप में एक 43 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को लगभग 1.15 बजे की घटना हैं। जब वर्दीधारी कर्मी ने व्यक्ति से स्टेशन परिसर को गंदा नहीं करने के लिए कहा, तो आरोपी ने अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया और उसकी पिटाई की। जिसकी पहचान बाद में चंद बादशा अजीज खान के रूप में हुई। वसई रेलवे पुलिस ने बाद में खान को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 332 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया है।