Saturday, May 23, 2026
Google search engine
HomeBollywoodबेली डांस की दुनिया में उभरती नृत्यांगना रोशनी ठाकुर

बेली डांस की दुनिया में उभरती नृत्यांगना रोशनी ठाकुर


कोलकाता की रहने वाली उभरती नृत्यांगना रोशनी ठाकुर आज अपनी मेहनत, जुनून और लगातार अभ्यास के दम पर बेली डांस की दुनिया में तेजी से पहचान बना रही हैं। उनका डांस स्टाइल आकर्षक, ऊर्जावान और बेहद प्रभावशाली माना जाता है। खूबसूरती, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति के कारण उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है और यही वजह है कि आज उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव और अभिनेता करण वीर बोहरा जैसे कलाकारों की ओर से भी उन्हें डांस वीडियो के प्रस्ताव मिल चुके हैं। हालांकि रोशनी हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहती हैं, जहां उनकी कला को कुछ नया और अलग मंच मिल सके। पश्चिम बंगाल के कोलकाता की मूल निवासी रोशनी ठाकुर बचपन से ही डांस के प्रति बेहद जुनूनी रही हैं। वह हमेशा कुछ अलग और हटकर करना चाहती थीं और इसी सोच ने उन्हें अरेबिक डांस फॉर्म ‘बेली डांस’ की ओर आकर्षित किया। उन्होंने भारत की प्रसिद्ध बेली डांसर मेहर मलिक से भी बेली डांस की बारीकियां सीखीं। भारत में बेली डांस को लोकप्रिय बनाने में मेहर मलिक का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। रोशनी ठाकुर को ‘मिस एशियन सुपर मॉडल’ जैसे प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें कई मंचों पर पुरस्कार भी मिल चुके हैं। अभिनेत्री नेहा धूपिया के हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके करियर की विशेष उपलब्धियों में शामिल है। डांस के साथ-साथ रोशनी अभिनय में भी गहरी रुचि रखती हैं। उन्होंने एक्टिंग क्लासेज जॉइन कर अभिनय कला में खुद को और निखारा है। बांग्ला इंडस्ट्री में काम करने के बाद उन्होंने अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए मुंबई का रुख किया। उनका मानना है कि भीड़ से अलग रास्ता चुनने वालों को संघर्ष जरूर करना पड़ता है, लेकिन यदि इंसान अपनी कला और मेहनत पर भरोसा रखे तो सफलता अवश्य मिलती है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के दम पर रोशनी ठाकुर आने वाले समय में फिल्मों, वेब सीरीज़ और म्यूजिक वीडियो के लिए एक मजबूत चेहरा बनकर उभर सकती हैं। उनका सपना है कि बेली डांस को भारत में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए। वह फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और आइटम सॉन्ग्स में ऐसा नया डांस फॉर्म प्रस्तुत करना चाहती हैं, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव दे सके। फिलहाल रोशनी ठाकुर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं और लगातार अपनी कला को निखारते हुए मनोरंजन जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments