HomeEntertainmentपी.एल.देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी का जीर्णोद्धार जल्द पूरा होगा: फरवरी के अंत...

पी.एल.देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी का जीर्णोद्धार जल्द पूरा होगा: फरवरी के अंत तक थिएटर होगा तैयार

मुंबई। केंद्रीय सांस्कृतिक मामलों के मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने शुक्रवार को पी.एल.देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया और बताया कि फरवरी के अंत तक रवींद्र नाट्य मंदिर थिएटर को नाटकों और सिनेमा के लिए खोल दिया जाएगा। अकादमी और रवींद्र नाट्य मंदिर में आधुनिक तकनीकी सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। थिएटर में बड़ी एलईडी स्क्रीन, डॉल्बी साउंड सिस्टम, और उन्नत ध्वनि प्रणाली स्थापित की गई है। बैठने की व्यवस्था को अधिक आरामदायक बनाने के साथ-साथ कलाकारों के लिए मेक-अप रूम और अन्य सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।
सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान
भवन को मराठा साम्राज्य की शैली में सजाया जा रहा है, जबकि आंतरिक सजावट मराठी कला, संस्कृति और नाट्य परंपरा को प्रतिबिंबित करेगी। एक छोटा ओपन-एयर थिएटर भी बनाया जा रहा है।
सिनेमा और नाटकों के लिए अनुकूल व्यवस्था
थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटकों और मराठी फिल्मों के प्रदर्शन की सुविधा होगी। मिनी थिएटर में भी नाटकों और फिल्मों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं।
मंत्री का संतोष और निर्देश
निरीक्षण के दौरान मंत्री आशीष शेलार ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को जीर्णोद्धार कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने इसे कलाकारों और दर्शकों के लिए एक बेहतर सांस्कृतिक अनुभव बनाने की दिशा में अहम कदम बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments