दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, वलसाड-गोमती नगर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

कुल 16 फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन, 18 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

मुंबई। दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने वलसाड और गोमती नगर के बीच विशेष किराये पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05034/05033 वलसाड-गोमती नगर साप्ताहिक स्पेशल कुल 16 फेरे लगाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 05034 वलसाड-गोमती नगर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को रात 10:15 बजे वलसाड से रवाना होगी और गुरुवार को रात 2 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05033 गोमती नगर-वलसाड स्पेशल प्रत्येक सोमवार को दोपहर 2 बजे गोमती नगर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह सेवा 5 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन नवसारी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग और बादशाह नगर स्टेशनों पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन संख्या 05034 की बुकिंग 18 सितंबर 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्री ट्रेन के ठहराव, समय और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *