HomeArchitectureBreakingरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 69वें रेलवे सप्ताह पुरस्कार समारोह में मध्य रेल...

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 69वें रेलवे सप्ताह पुरस्कार समारोह में मध्य रेल को उत्कृष्टता के लिए सम्मानित करेंगे

मुंबई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 69वें रेलवे सप्ताह पुरस्कार समारोह में मध्य रेल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करेंगे। यह समारोह 21 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय रेलवे को शील्ड और व्यक्तिगत विजेताओं को रजत पदक व योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। मध्य रेल ने समग्र प्रदर्शन के लिए गोविंद वल्लभ पंत शील्ड सहित 6 विभागीय शील्ड जीती हैं। इनमें यातायात परिवहन शील्ड, स्टोर शील्ड, पर्यावरण और स्वच्छता शील्ड, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शील्ड और सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन शील्ड शामिल हैं। व्यक्तिगत श्रेणी में मध्य रेल के 7 कर्मचारियों को नवाचार, मितव्ययिता, आय बढ़ाने, परिचालन, सुरक्षा और बेहतर परिसंपत्ति प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें हेमंत जिंदल (उप मुख्य सतर्कता अधिकारी), श्रीमती सुधा वेदप्रकाश द्विवेदी (ट्रेन टिकट निरीक्षक), राहुल अग्रवाल (वरिष्ठ मंडल इंजीनियर), मिलिंद खडक्कर (स्टेशन अधीक्षक), श्री संजीव पाटिल (वरिष्ठ तकनीशियन), पवन फिराके (सहायक) और वी.एम. मशीदकर (मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक) शामिल हैं। ये पुरस्कार रेलवे कर्मचारियों के समर्पण और नवाचार को मान्यता देते हैं और दूसरों को प्रेरित करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments