HomeMaharashtraरेल यात्री दुर्व्यवस्था के शिकार!

रेल यात्री दुर्व्यवस्था के शिकार!

वी बी माणिक
मुंबई।
अब रेलवे में यात्रा करना दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है। गर्मी के सीजन अप्रैल, मई, जून, जुलाई में उत्तर भारत की ओर जाने वाली मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में आरक्षण टिकट होने के बावजूद भी गाड़ियों में यात्री नही चढ़ पा रहे है। दो यात्री गुरुवार को कल्याण रेलवे स्टेशन पर लखनऊ की ओर जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में बहुत सारे यात्रियों के रिजर्वेशन टिकट होने के बाद भी गाड़ी में नही जा सके। इसका कारण यह है कि प्लेटफार्म पर चेकिंग स्टाफ द्वारा जनरल टिकट पर पेनाल्टी रसीद बनाकर यात्रियों को रिजर्वेशन बोगी में यात्रा करने की अनुमति देते है। जो कि पूरी तरह गलत है। इसके लिए सीनियर डीसीएम जबाबदार है। रेलवे प्रशासन के लिए इससे शर्म की बात क्या हो ढकती है। यात्री अपना सामान खिड़कियों से जबरी चढाते दिखाई पड़े है। गर्मियों की छुट्टियों में जब स्कूल कालेज बंद होते है। तब उत्तरप्रदेश अधिकांश शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्य होते है। इसीलिए लोग अपने पैतृक गाँव में जाते है। कितने यात्रियों के सामान तो प्लेटफार्म पर छूट जाते है। कल्याण के उप स्टेशन प्रबंधक तो पूरी तरह यस्त्रियो के साथ बदतमीजी पर उतारू हो गया था। कितने परिवार आपस मे बिछड़ गए। रेल अधिकारीयो को इस पर अतिशीघ्र ध्यान देना चाहिए। जिससे लोग सुरक्षित यात्रा कर सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments