HomeCrimeआर्थर रोड जेल में कैदी ने अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में...

आर्थर रोड जेल में कैदी ने अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। मुंबई की आर्थर रोड जेल में शनिवार को एक कैदी ने जेल अधिकारी पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब अधिकारी राकेश चव्हाण बैरक में कैदियों के बीच चल रहे झगड़े को शांत कराने पहुँचे। जानकारी के अनुसार, कैदी अफ्फान सैफुद्दीन खान दो-तीन अन्य कैदियों से विवाद कर रहा था। झगड़ा रोकने के दौरान अचानक अफ्फान ने अधिकारी चव्हाण के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में अधिकारी की दाहिनी आँख के पास गहरी चोट आई। उन्हें तत्काल पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
जेल प्रशासन ने बताया कि हमला अचानक और हिंसक था। घटना के बाद भी आरोपी कैदी अफ्फान का रवैया आक्रामक रहा और उसने जेल कर्मचारियों से बदतमीजी की। प्राथमिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि झगड़ा गैंग की आपसी दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है। घायल अधिकारी की शिकायत पर एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में आरोपी अफ्फान सैफुद्दीन खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आर्थर रोड जेल प्रशासन ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments