HomeSportPrayagraj: यूपी ओलम्पिक गेम्स में खेलेगी प्रयागराज की वॉलीबाल टीम

Prayagraj: यूपी ओलम्पिक गेम्स में खेलेगी प्रयागराज की वॉलीबाल टीम

Prayagraj

प्रयागराज:(Prayagraj) यूपी ओलम्पिक गेम्स 2023 में प्रतिभाग करने के लिए प्रयागराज मंडल की महिला वॉलीबाल टीम लखनऊ के लिए मंगलवार को प्रस्थान कर चुकी है।

यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन, प्रयागराज के महासचिव आर.पी शुक्ला ने देते हुए बताया कि प्रयागराज मंडल की महिला वॉलीबाल टीम में चयनित सभी प्रयागराज जनपद की खिलाड़ी है। जो 26 से 28 जुलाई तक आयोजित यूपी महिला ओलम्पिक गेम्स-2023 में प्रतिभाग करेगी। प्रयागराज मंडल की महिला वॉलीबाल टीम में चयनित खिलाड़ियों में चांदनी (कप्तान), पूजा कुमारी, श्रेया त्रिपाठी, रितिका यादव, दीपा पाल, तेजस्वनी शुक्ला, आन्या यादव, काजल यादव, जया गुप्ता और वैष्णवी पाण्डेय है। टीम मैनेजर व कोच आशीष यादव हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments