Friday, June 27, 2025
Google search engine
HomeUncategorized83 पुलिस अधिकारियों को शौर्य और सेवा पदकों से किया गया सम्मानित

83 पुलिस अधिकारियों को शौर्य और सेवा पदकों से किया गया सम्मानित

मुंबई। स्वतंत्रता दिवस 2021 और 2022 के अवसर पर घोषित पुलिस पदकों को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को राजभवन मुंबई के दरबार हॉल में आयोजित एक भव्य अलंकरण समारोह में राज्य के 83 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया। इस विशेष समारोह में 41 अधिकारियों को पुलिस शौर्य पदक, 3 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, और 39 अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए। राज्यपाल राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस बल की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत बहादुरी और समर्पण को दर्शाते हैं, बल्कि महाराष्ट्र पुलिस की सेवा भावना और कर्तव्यपरायणता की भी मिसाल हैं। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री (ग्रामीण) डॉ. पंकज भोयर, पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, वरिष्ठ अधिकारी रितेश कुमार, अर्चना त्यागी, और मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती समेत कई विशिष्ट अतिथि एवं सम्मानित अधिकारियों के परिजन भी उपस्थित थे। समारोह के दौरान देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को सम्मानित कर उनके कर्तव्यों के प्रति समर्पण को सराहा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments