Homeउत्तर प्रदेशप्रकृति पर्यावरण प्रहरी सम्मान से सम्मानित हुए पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी अनूप...

प्रकृति पर्यावरण प्रहरी सम्मान से सम्मानित हुए पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी अनूप मिश्रा

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनपद के पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार मिश्रा को “प्रकृति पर्यावरण प्रहरी सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लखनऊ में आयोजित एलिस महिला प्रशिक्षण संस्थान के स्थापना दिवस समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित विशेष चर्चा में अनूप मिश्रा ने कहा कि बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभरे हैं। इन समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेड़ वातावरण में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर पर्यावरण को शुद्ध बनाते हैं तथा छाया और वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया के माध्यम से तापमान को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पीपल, बरगद, नीम जैसे छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। अनूप मिश्रा ने बताया कि जनसहयोग से संचालित ग्रीन उन्नाव अभियान के तहत पिछले तीन वर्षों में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 20 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। अभियान का उद्देश्य हरित क्षेत्र का विस्तार करने के साथ-साथ लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सम्मान प्राप्त करने के बाद अनूप मिश्रा ने इसे जनपदवासियों और अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों की सामूहिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। यदि सभी लोग मिलकर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments