HomeCrimeमुंबई ट्रेन ब्लॉस्ट के आरोपी रहे अब्दुल वाहिद के घर एनआईए की...

मुंबई ट्रेन ब्लॉस्ट के आरोपी रहे अब्दुल वाहिद के घर एनआईए की रेड

मुंबई। मुंबई के विक्रोली इलाके में रहने वाले 7/11 ट्रेन बम धमाके के आरोपी वाहिद शेख के घर पर बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर नकेल कसने के लिए एनआईए ने आज सुबह महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्यों में छापेमारी की। इसी के तहत वाहिद शेख के घर भी केंद्रीय जांच एजेंसी की एक टीम पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, एनआईए की एक टीम आज सुबह 5 बजे विक्रोली इलाके में रहने वाले अब्दुल वाहिद शेख के घर पहुंची। शेख 2006 के मुंबई लोकल ट्रेन सीरियल बम धमाके मामले में आरोपी थे। हालांकि बाद में उन्हें ट्रायल कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया था।
एटीएस ने किया था गिरफ्तार
11 जुलाई 2006 की शाम में मुंबई लोकल ट्रेन में 11 मिनट में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 188 लोग मारे गए थे और 800 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस आतंकी घटना के चार महीने बाद महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने बम विस्फोट में शामिल 30 लोगों को आरोपी बनाया। जिनमें वाहिद शेख सहित 13 को गिरफ्तार किया गया और बाकि 17 को फरार घोषित किया गया। फरार आरोपियों में अधिकतर पाकिस्तानी नागरिक थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments