Tuesday, May 26, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraएनसीसी विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करने का प्रभावी...

एनसीसी विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम : मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील

मुंबई। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने कहा कि National Cadet Corps (एनसीसी) केवल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम नहीं, बल्कि उनमें राष्ट्रहित, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने वाला एक प्रभावी अभियान है। राज्य सरकार एनसीसी प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में राज्य के एनसीसी स्वयंसेवकों, कैडेट्स और प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़ी सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था और भविष्य की योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव वेणूगोपाल रेड्डी, तकनीकी शिक्षा संचालक डॉ. विनोद मोहितकर, उच्च शिक्षा संचालक डॉ. शैलेन्द्र देवळाणकर, एनएसएस विभाग के संचालक मिलिंद काळे, एनसीसी संचालनालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल विवेक त्यागी, ग्रुप कैप्टन के. डी. दीपक, कमांडर पी. सुदान, महाराष्ट्र नौदल के मेजर ईशान कृष्णा तथा एनसीसी गर्ल्स बटालियन के अधिकारी उपस्थित थे।मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रशिक्षण में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना आवश्यक है और प्रशिक्षण की योजना अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंबई और नागपुर जैसे महानगरों में एनसीसी प्रशिक्षण के लिए स्थान की कमी सामने आई है, जिसे दूर करने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित कर स्वतंत्र और सुसज्ज प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।बैठक में राज्यभर में एनसीसी प्रशिक्षण केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के मुद्दों पर भी अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मंत्री पाटील ने कहा कि राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और एनसीसी जैसे उपक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करते हैं, इसलिए सरकार ऐसे कार्यक्रमों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।बैठक में प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (पीएमआईएस) के अंतर्गत युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और उपलब्ध अवसरों की जानकारी पहुंचाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments