Saturday, May 23, 2026
Google search engine
Homeबिहारगंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक पटना में शुभारंभ, देश के विभिन्न 18...

गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक पटना में शुभारंभ, देश के विभिन्न 18 प्रांतों से आए 118 प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता

पटना, बिहार। आज तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ डीएनएस क्षेत्रीय सहकारी संस्थान, शास्त्री नगर, पटना में हुआ। राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण एवं माँ गंगा की निर्मलता-अविरलता के संकल्प को लेकर आयोजित गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों ने सहभागिता कर संगठनात्मक विषयों, गंगा संरक्षण अभियानों तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।बैठक में गंगा स्वच्छता, जल संरक्षण, जनजागरण अभियान, घाटों के संरक्षण तथा समाज की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि माँ गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर हैं, जिनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।गंगा समग्र के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष गौतम ने कहा कि जिस प्रकार शरीर में आत्मा होती है, जो दिखाई नहीं देती, उसी प्रकार नदी के जल में गंगा की आत्मा विद्यमान रहती है। वहीं, गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामशीष ने संगठन को विस्तार देने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।बैठक के दौरान विभिन्न प्रांतों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों, पर्यावरण जागरूकता अभियानों एवं सामाजिक सहभागिता के अनुभव भी साझा किए गए। आगामी समय में व्यापक जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं युवा सहभागिता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर बरेली ब्रज प्रांत से प्रांत संयोजक डॉ. रविशरण सिंह चौहान एवं ठाकुर अखिलेश सिंह ने सहभागिता कर संकल्प लिया कि गंगा संरक्षण के उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाने हेतु निरंतर कार्य किया जाएगा तथा समाज को इस अभियान से जोड़ने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments