HomeMaharashtraपरळी वैजनाथ में 13 से 15 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर का ‘महा...

परळी वैजनाथ में 13 से 15 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर का ‘महा पशुधन एक्सपो’

मुख्यमंत्री फडणवीस के हस्ते एक्सपो के बोधचिन्ह का अनावरण

मुंबई। पशुसंवर्धन विभाग की ओर से बीड जिले के परळी वैजनाथ में 13 से 15 फरवरी 2026 के दौरान राष्ट्रीय स्तर के ‘महा पशुधन एक्सपो’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एक्सपो के बोधचिन्ह का अनावरण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के हस्ते, पशुसंवर्धन मंत्री पंकजा मुंडे की उपस्थिति में किया गया। मंत्रालय में मंत्रिमंडल बैठक के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, पशुसंवर्धन विभाग के सचिव डॉ. रामास्वामी एन सहित विभिन्न विभागों के मंत्री एवं सचिव उपस्थित रहे। पशुसंवर्धन विभाग और पशुसंवर्धन आयुक्तालय की ओर से यह महा पशुधन एक्सपो बीड जिले के परळी वैजनाथ स्थित ओपळे मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में देशभर की विभिन्न नस्लों के उच्च गुणवत्ता वाले पशुधन को देखने का अवसर मिलेगा। एक्सपो में पशु चिकित्सा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, पशुसंवर्धन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, पशुपालन संबंधी प्रात्यक्षिक, तथा करीब 300 विषयगत स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा 45 से अधिक विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में एक हजार से अधिक पशुपालक अपने पशुओं के साथ भाग लेंगे। साथ ही पशुपालन क्षेत्र के विशेषज्ञ, शोधकर्ता और विद्यार्थी भी इस एक्सपो में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments