HomeCrimeNagaon: रिश्वत लेते रंगे हाथों लोक सेवक गिरफ्तार

Nagaon: रिश्वत लेते रंगे हाथों लोक सेवक गिरफ्तार

Nagaon

नगांव :(Nagaon) सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय, असम की टीम ने आज एक लोक सेवक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार निदेशालय की टीम ने एक शिकायत के आधार पर नगांव जिलांतर्गत सलोना के उत्तरी रेंज के वन रेंज अधिकारी कार्यालय के सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) नेपाल चंद्र मंडल को शिकायतकर्ता से ट्रांजिट परमिट (टीपी) चालान जारी करने के लिए 8 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

सूत्रों ने बताया है कि आज दोपहर 2:25 बजे नेपाल चंद्र मंडल को पकड़ने के बाद शिकायतकर्ता से लिये गये 8 हजार रुपये रिश्वत की रकम भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसे जब्त कर लिया गया है।

आरोपित लोक सेवक के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाते हुए, सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय, असम की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसीबी थाने में 11/07/2023 को एसीबी पीएस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 7 (ए) के तहत केस नंबर 51/2023 दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी अनुवर्ती कार्रवाई चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments