HomeMaharashtraपुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में मुस्लिम छात्र से मारपीट, लव जिहाद...

पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में मुस्लिम छात्र से मारपीट, लव जिहाद का आरोप, मामला दर्ज

पुणे। महाराष्ट्र में एक छात्र की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि कुछ लोगों को संदेह था कि वो लव जिहाद में शामिल है। पुणे शहर में पांच अज्ञात लोगों ने 19 वर्षीय एक मुस्लिम छात्र की कथित तौर पर पिटाई कर दी और उस पर लव जिहाद में शामिल होने का आरोप लगाया। चतुश्रृंगी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर को हुई, जब दो छात्राओं के साथ छात्र सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के परिसर में जा रहा था। उन्होंने आगे बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
अधिकारी ने बताया कि हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता विश्वविद्यालय में कौशल विकास पाठ्यक्रम का छात्र है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है। अधिकारी ने कहा हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता विश्वविद्यालय के एक कौशल विकास पाठ्यक्रम का छात्र है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विजय खरे ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के लिए एक तथ्यान्वेषी समिति गठित की है और संस्थान में तैनात सुरक्षाकर्मियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि असामाजिक तत्वों द्वारा छात्रों को धमकी देने की ऐसी घटनाएं फिर से नहीं हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments