HomeMaharashtraMumbai: पहाड़ी का हिस्सा धंसने से मुंबई-पुणे हाईवे पर यातायात बंद, मलबा...

Mumbai: पहाड़ी का हिस्सा धंसने से मुंबई-पुणे हाईवे पर यातायात बंद, मलबा हटाने का काम जारी

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) भारी बारिश से मुंबई-पुणे हाईवे पर लोनावाला और अदोशी के पास पहाड़ी का हिस्सा धंसने से यातायात बंद हो गया है। इस हाईवे का ट्रैफिक पुराने मुंबई-पुणे हाईवे की ओर मोड़ दिया गया है। हाईवे पर जमा मलबा हटाने का काम सोमवार सुबह से शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात मुंबई-पुणे हाईवे पर अदोशी सुरंग के पास पहाड़ी का हिस्सा धंसने से हाईवे पर उसका मलबा जमा हो गया। पूरा हाईवे मलबे से दब गया था। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटनास्थल पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। इसी दौरान सोमवार सुबह साढ़े दस बजे लोनावाला के पास अचानक पहाड़ी का हिस्सा ढह गया। इसके बाद मुंबई-पुणे हाईवे का ट्रैफिक रोक दिया गया है।

ट्रैफिक पुलिस विभाग के पुलिस उपायुक्त तानाजी चिखले ने कहा कि इन दोनों घटनाओं की वजह से मुंबई-पुणे हाईवे का ट्रैफिक पुराने मुंबई-पुणे हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। यहां मलबा हटाने का काम जारी है। आज शाम तक मलबा हट जाने के बाद हाईवे पर दोबारा यातायात बहाल होगी। घटनास्थल पर करीब 20 से 25 जेसीबी और डंपर की मदद से मलबा हटाने का काम चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments