HomeMaharashtraMumbai: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी का निधन, आज ही...

Mumbai: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी का निधन, आज ही होगा अंतिम संस्कार

Mumbai

मुंबई: (Mumbai) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Nation, Mahatma Gandhi) के पौत्र अरुण गांधी (89 वर्ष) का मंगलवार सुबह कोल्हापुर में स्थित हणवरवाड़ी इलाके में स्थित अवनी संस्थान में निधन हो गया। अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने बताया कि आज ही उनके पिता का अंतिम संस्कार हणवरवाड़ी के श्मशान घाट पर किया जाएगा।

अरुण गांधी महात्मा गांधी के पुत्र मणिलाल गांधी के बेटे थे। अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल, 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। अरुण गांधी के पिता मणिलाल गांधी इंडियन ओपिनियन अखबार के संपादक थे और उनकी मां इंडियन ओपिनियन की प्रकाशक थीं।

अरुण गांधी ने शुरू से ही सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर काम किया। अरुण गांधी एक लेखक भी थे। उनकी किताब द गिफ्ट ऑफ एंगल-एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माय ग्रैंड फादर काफी लोकप्रिय हुई थी। अरुण गांधी अपने परिवार के साथ अमेरिका में बस गए थे, लेकिन जीवन के अंतिम पड़ाव में वे कोल्हापुर में स्थित अवनी संस्थान आ गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments