HomeCrimeMUMBAI: मुंबई एयरपोर्ट पर दो दिन में 10 किलोग्राम सोना बरामद, चार...

MUMBAI: मुंबई एयरपोर्ट पर दो दिन में 10 किलोग्राम सोना बरामद, चार यात्री गिरफ्तार

MUMBAI

मुंबई: (MUMBAI) राजस्व खु$फिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने पिछले दो दिनों में मुंबई एयरपोर्ट पर 10 किलोग्राम सोना बरामद करके चार यात्रियों को गिरफ्तार किया है। बरामद सोने की कीमत 6.2 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सूत्रों के अनुसार डीआरआई की टीम ने दोनों कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की है। डीआरआई की टीम ने 3 जून को दुबई से आई फ्लाइट से मुंबई आए तीन यात्रियों को 8 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। इन यात्रियों ने सोना कपड़े छिपाकर बैग में रखा था। बरामद सोने की कीमत 4.94 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसके बाद 4 जून को डीआरआई की टीम ने दुबई से आए एक यात्री को शक के आधार पर रोका। उसके बैग की तलाशी के दौरान 56 लेडीज पर्स मिले। इन पर्सों में दो किलोग्राम पांच ग्राम सोने के तार मिले। डीआरआई की टीम ने सोने की तार बरामद कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों मामलों की गहन छानबीन डीआरआई की टीम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments