HomeMaharashtraसांसद गोपाल शेट्टी व मनोज कोटक का पत्ता कट, बीजेपी ने पीयूष...

सांसद गोपाल शेट्टी व मनोज कोटक का पत्ता कट, बीजेपी ने पीयूष गोयल और मिहिर कोटेचा को बनाया उम्मीदवार

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में भाजपा की तरफ से मुंबई के दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। मुंबई उत्तर और मुंबई उत्तर पूर्व सीट पर भाजपा ने अपने उम्मी नाम की घोषणा कर दी है। मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का नाम घोषित किया गया है। वहीं मुंबई उत्तर पूर्व सीट पर मिहिर कोटेचा के नाम का एक है। आपको बता दें कि यह दोनों ही नए नाम हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि उत्तर मुंबई सीट से मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी का पता कट हो गया है। वहीं मुंबई की उत्तर पूर्व सीट से मनोज सांसद थे। बीजेपी ने उन पर भरोसा नहीं जताया जबकि मिहिर कोटेचा को उम्मीदवारी दी गई है।
दूसरी लिस्ट में इन मंत्रियों के नाम
वहीं मंत्रियों की बात करें तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र के मुंबई (उत्तर) लोकसभा क्षेत्र से बनाया उम्मीदवार। हिमाचल के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और धारवाड से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट से बनाया उम्मीदवार। वहीं सांसद गोपाल शेट्टी की बात करे तो वे पहली बार 2014 में सांसद बने थे। उन्होंने संजय निरुपम को मात दी थी। वहीं 2019 में वह दोबारा सांसद बने इस समय काग्रेस की तरफ से उनके सामने उर्मिला मातोंडकर चुनौती पेश कर रही थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार गोपाल शेट्टी पर भरोसा नहीं जताया और उनकी जगह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मौका दिया गया है। पीयूष गोयल इससे पहले राज्यसभा सांसद थे। जिसका विरोध सांसद गोपाल शेट्टी के समर्थक कर रहे हैं जो कहीं न कहीं पीयूष गोयल के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments