HomeMaharashtraमुंबई सी-लिंक पर मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू की रेस, हादसा; मामला दर्ज

मुंबई सी-लिंक पर मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू की रेस, हादसा; मामला दर्ज

मुंबई। बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर रविवार को दो लक्जरी कारों के बीच कथित रेस के दौरान भीषण हादसा हो गया। इस घटना में तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू के चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू कारें रेस कर रही थीं। इन कारों ने एक वैगनआर कैब को टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। हादसे के बाद कैब पलटकर दूसरी लेन में चली गई। कैब में एक 10 साल का बच्चा भी था, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। पुलिस ने दोनों कारों के चालकों शाहबाज खान (31) और तारिक चौधरी (29) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments