HomeArchitectureBreakingबीएमसी मुख्यालय की कैंटीन का महापौर रितु तावड़े ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई...

बीएमसी मुख्यालय की कैंटीन का महापौर रितु तावड़े ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता जांची

FDA की कार्रवाई के बाद दोबारा शुरू हुई कैंटीन; खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय में कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए संचालित कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की स्थिति का गुरुवार को महापौर रितु तावड़े और शिक्षा समिति अध्यक्ष राजेश्री शिरवडकर ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। दोनों पदाधिकारियों ने रसोईघर, खाद्य सामग्री, परिसर की स्वच्छता और भोजन तैयार करने की व्यवस्था का जायजा लेने के बाद वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान महापौर तावड़े और शिक्षा समिति अध्यक्ष शिरवडकर ने कैंटीन में मौजूद बीएमसी कर्मचारियों तथा विभिन्न कार्यों से मुख्यालय पहुंचे नागरिकों से सीधे बातचीत की। उनसे भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों की कीमत तथा रोजाना की साफ-सफाई के बारे में प्रतिक्रिया ली गई। दोनों पदाधिकारियों ने कैंटीन संचालक से भोजन तैयार करने की पूरी प्रक्रिया और प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी भी ली। रसोईघर की स्वच्छता, कर्मचारियों द्वारा हेडगियर और ग्लव्स के इस्तेमाल तथा खाद्य सामग्री के भंडारण की व्यवस्था की जांच की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा। जुलाई में FDA ने बंद कराई थी कैंटीनगौरतलब है कि जुलाई 2026 में बीएमसी मुख्यालय की इस कैंटीन को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कार्रवाई की थी। स्वच्छता संबंधी खामियों के चलते कैंटीन को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया गया था। आवश्यक सुधार किए जाने और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन मिलने के बाद अगस्त 2026 में इसे दोबारा शुरू करने की अनुमति दी गई थी। इसी पृष्ठभूमि में महापौर और शिक्षा समिति अध्यक्ष ने कैंटीन का निरीक्षण किया।महापौर तावड़े ने कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद्य सुरक्षा के नियम सरकारी और निजी सभी कैंटीन तथा प्रतिष्ठानों पर समान रूप से लागू होते हैं। बीएमसी मुख्यालय की कैंटीन को स्वयं इन नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए अन्य प्रतिष्ठानों के सामने स्वच्छता का उदाहरण पेश करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments