HomeMaharashtraमीरा भाईंदर महानगरपालिका में उत्साह पूर्वक मनाया गया मराठी भाषा गौरव दिवस

मीरा भाईंदर महानगरपालिका में उत्साह पूर्वक मनाया गया मराठी भाषा गौरव दिवस

मीरा भाईंदर। मीरा भाईंदर महानगरपालिका की ओर से शुक्रवार को मराठी भाषा गौरव दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महानगरपालिका मुख्य कार्यालय से नगर भवन तक निकाली गई स्कूली विद्यार्थियों की भव्य ग्रंथदिंडी से हुई। लेझीम की ताल पर और मराठी भाषा संवर्धन के संदेश लिखे फलक हाथों में लेकर विद्यार्थियों ने मराठी अभिमान का वातावरण निर्मित किया। इसके बाद कविवर्य कुसुमाग्रज तथा सरस्वती माता की प्रतिमा पर महापौर डिंपल विनोद मेहता, उपमहापौर ध्रुवकिशोर मंसाराम पाटिल और आयुक्त राधाबिनोद ए.शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया। मान्यवरों ने मराठी भाषा के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए मातृभाषा को प्राथमिक स्थान देने का आह्वान किया। प्रज्ञा पंडित और संतोष राणे के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से कार्यक्रम और भी समृद्ध हुआ। मराठी भाषा के प्रति गर्व और उसके संवर्धन की भावना को सुदृढ़ करने वाला यह कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments