Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeCrimeमुंबई में एंटी-नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई: 2.21 करोड़ की ड्रग्स जब्त,...

मुंबई में एंटी-नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई: 2.21 करोड़ की ड्रग्स जब्त, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी-नारकोटिक्स सेल (वर्ली यूनिट) ने 2.21 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित मादक पदार्थों की खेप जब्त की है। इस मामले में 39 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक ईज़े एज़ेकील नजोकू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल की रात एएनसी वर्ली यूनिट की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पश्चिमी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रात करीब 11:15 बजे खार पश्चिम स्थित शर्ली राजन रोड पर ‘सी सैंड’ बिल्डिंग के पीछे एक विदेशी नागरिक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने नीले साइड-पाउच बैग में कोकीन और एमडीएमए (एक्स्टसी) गोलियां लेकर आया था, जिन्हें वह बेचने की फिराक में था। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 213 ग्राम कोकीन और 24 ग्राम वजन की 45 एक्स्टसी गोलियां बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, जब्त कोकीन की कीमत लगभग 2.14 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि एक्स्टसी गोलियों की कीमत करीब 7.20 लाख रुपये है। इस प्रकार कुल जब्ती की कीमत 2.21 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी के पास से नाइजीरियाई पासपोर्ट, वीज़ा, 400 रुपये नकद और एक आईफोन भी बरामद किया गया है। वह नालासोपारा (पूर्व) में रह रहा था। पूरे ऑपरेशन के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। इस संबंध में खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments