HomeArchitectureBreakingकेमिकल कंपनी में लगी भीषण आग

केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग

नवी मुंबई। नवी मुंबई के एक इंडस्ट्रियल इलाके में मौजूद केमिकल कंपनी में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि धुएं का गुबार कई किमी दूर से दिख रहा है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई के एमआईडीसी में नवभारत इंडस्ट्रियल केमिकल कंपनी में भयानक आग लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड समेत स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। पर आग के डराने वाले वीडियो सामने आए हैं, जिसमें जलती हुई केमिकल कंपनी से काला धुआं का गुबार निकलता दिख रहा है। वीडियो में औद्योगिक इकाई के बाहर सड़क पर आग की लपटें देखी जा सकती हैं।
आग लगने के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फ़िलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments