HomeHealth & Fitnessमुंबई में मिल्क टैंपरिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में मिल्क टैंपरिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। मिल्क टैंपरिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं औषध प्रशासन (FDA) और क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की संयुक्त टीम ने अंधेरी पश्चिम के वर्सोवा पुलिस स्टेशन की हद में छापेमारी कर 4 स्थानों पर दबिश दी। यह कार्रवाई 9 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 4:30 बजे की गई। कार्रवाई के दौरान मिल्क टैंपरिंग से जुड़े कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। टीम ने मौके से 8 खाद्य नमूने भी एकत्र किए हैं, जिन्हें विश्लेषण के लिए भेजा गया है। छापेमारी में करीब 621 लीटर संदिग्ध दूध बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 36,291 रुपये बताई गई है। बरामद टैंपर्ड दूध को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments