Thursday, May 28, 2026
Google search engine
HomeCrime6 मामलों में वांछित ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS एक्ट...

6 मामलों में वांछित ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS एक्ट की बड़ी कार्रवाई

इंद्र यादव/मुंबई। मुंबई में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) को बड़ी सफलता मिली है। आज़ाद मैदान यूनिट ने कुख्यात ड्रग तस्कर हारून फारुख खान (43) के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उस पर PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को एक वर्ष के लिए पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में नजरबंद किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही ड्रग तस्करी से जुड़े छह गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार हारून फारुख खान को एंटी-नारकोटिक्स सेल की आज़ाद मैदान यूनिट ने अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी लंबे समय से ड्रग्स तस्करी के संगठित नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और जमानत पर बाहर आने के बाद भी लगातार इसी गैरकानूनी धंधे में सक्रिय रहता था।आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए आज़ाद मैदान यूनिट ने उसके खिलाफ PIT NDPS (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) कानून के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव महाराष्ट्र सरकार को भेजा था। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और समाज के लिए उसके खतरे को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग (विशेष) के मुख्य सचिव एवं स्थानबद्ध प्राधिकारी ने 25 मई 2026 को उसे “फिट फॉर PIT” मानते हुए एक वर्ष के लिए नजरबंद करने का आदेश जारी किया।सरकारी आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर 26 मई 2026 को हारून फारुख खान को कड़ी सुरक्षा के बीच पुणे के यरवदा मध्यवर्ती कारागृह भेज दिया। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से मुंबई में सक्रिय उसके ड्रग नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ेगा।यह पूरी कार्रवाई एंटी-नारकोटिक्स सेल की आज़ाद मैदान यूनिट के पुलिस निरीक्षक शैलेश सूर्यवंशी और उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से ड्रग तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments