HomeArchitectureCorruptionएसीबी की बड़ी कार्रवाई: ₹४० हजार की रिश्वत लेते पुलिस उपनिरीक्षक और...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ₹४० हजार की रिश्वत लेते पुलिस उपनिरीक्षक और सिपाही गिरफ्तार


धुले। महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धुले इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम देवपुर पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक और एक पुलिस सिपाही को ₹४० हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस उपनिरीक्षक साईनाथ भानुदास तळेकर (३६) और पुलिस सिपाही अविनाश अरविंद सादरे (३२) ने एक शिकायतकर्ता से उसके ससुर के खिलाफ दर्ज मामले में सकारात्मक रिपोर्ट भेजने के एवज में ₹५०,००० की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद दोनों आरोपी ₹४०,००० लेने पर तैयार हो गए। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने ३ अगस्त २०२६ को शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद जाल बिछाया गया और ४ अगस्त २०२६ को पश्चिम देवपुर पुलिस स्टेशन परिसर में शिकायतकर्ता से ₹४०,००० की रिश्वत स्वीकार करते समय पुलिस सिपाही अविनाश सादरे को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक साईनाथ तळेकर को भी हिरासत में लिया गया। इस मामले में धुले शहर पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), धुले की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments