Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
HomeMaharashtra‘माझी मुंबई’ बाल चित्रकला स्पर्धा 2026 के नतीजे घोषित

‘माझी मुंबई’ बाल चित्रकला स्पर्धा 2026 के नतीजे घोषित

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षण विभाग द्वारा आयोजित ‘माझी मुंबई’ थीम पर आधारित बाल चित्रकला स्पर्धा 2026 के परिणाम मुंबई की महापौर रितू तावडे ने मंगलवार को घोषित किए। यह प्रतियोगिता विश्वप्रसिद्ध व्यंगचित्रकार एवं शिवसेना प्रमुख बाळासाहेब ठाकरे के नाम पर आयोजित की गई थी। इस अवसर पर उपमहापौर संजय घाडी, सभागृह नेता गणेश खणकर, शिक्षण समिति अध्यक्ष राजेश्री शिरवडकर और शिक्षणाधिकारी (प्राथमिक) किर्तीवर्धन किरतकुडवे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 1 मार्च 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 9 तक के कुल 86,356 विद्यार्थियों ने पांच अलग-अलग समूहों में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक समूह के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ 10-10 प्रोत्साहन पुरस्कार घोषित किए गए हैं। विजेता विद्यार्थियों को जल्द ही नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और ‘माझी मुंबई’ के प्रति उनके दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments