HomeCrimeमहाराष्ट्र सरकार चलाएगी नकली शराब का उत्पादन रोकने के लिए अभियान

महाराष्ट्र सरकार चलाएगी नकली शराब का उत्पादन रोकने के लिए अभियान

मुंबई। महाराष्ट्र के आबकारी मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा कि उन्होंने अपने विभाग को गांवों में शराब की अवैध बिक्री और नकली शराब के उत्पादन को रोकने के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। देसाई ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद भी अगर कोई नकली शराब की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उस व्यक्ति पर महाराष्ट्र झुग्गी झोपडी़ मालिकों, शराब तस्करों, नशीली दवाओं के अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों की खतरनाक गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि इस बारे पता लगाया जाएगा की क्या नकली शराब को खतरनाक रसायनों की सूची में लाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments