Monday, December 22, 2025
Google search engine
HomeBusinessमुख्यमंत्री फडणवीस से डच विदेश मंत्री डेविड वील की शिष्टाचार भेंट, निवेश...

मुख्यमंत्री फडणवीस से डच विदेश मंत्री डेविड वील की शिष्टाचार भेंट, निवेश और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा

मुंबई। नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वील ने बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महाराष्ट्र में निवेश, व्यापार, अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर की उन्नत तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने विशेष रूप से मत्स्य व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में नीदरलैंड्स की सहभागिता से विकास की व्यापक संभावनाओं पर जोर दिया। डच विदेश मंत्री डेविड वील ने प्रणालियों और सामग्री, उन्नत मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा अन्य क्षेत्रों में उच्च-प्रौद्योगिकी और नवोन्मेषी उपक्रमों के अनुसंधान एवं विकास में नीदरलैंड्स के योगदान की जानकारी दी और महाराष्ट्र के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव पी. अंबलगन, सचिव एवं राजशिष्टाचार विभाग के प्रमुख डॉ. राजेश गवांदे, मुख्यमंत्री के निवेश एवं नीति विषयक सलाहकार कौस्तुभ धवसे तथा महाराष्ट्र सागरी मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप पी. उपस्थित थे। डच शिष्टमंडल में भारत में नीदरलैंड्स की राजदूत मारिसा जेरार्ड्स और वाणिज्य दूतावास के कौंसल जनरल नबील तौआती भी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments