Friday, March 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमीरा-भाईंदर में खतरनाक इमारत पर महापालिका की त्वरित कार्रवाई, 'द्वारका धाम' ध्वस्त

मीरा-भाईंदर में खतरनाक इमारत पर महापालिका की त्वरित कार्रवाई, ‘द्वारका धाम’ ध्वस्त

मीरा-भाईंदर। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका ने प्रभाग क्रमांक 03 के अंतर्गत घोषित खतरनाक इमारतों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए “द्वारका धाम” नामक जर्जर इमारत को मंगलवार को ध्वस्त कर दिया। यह कदम आयुक्त एवं प्रशासक राधाबिनोद शर्मा के स्पष्ट निर्देशों पर, अतिरिक्त आयुक्त प्रियांका राजपूत के मार्गदर्शन में तथा उपायुक्त कल्पिता पिंपळे की उपस्थिति में उठाया गया। महापालिका की अतिक्रमण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, “द्वारका धाम” इमारत को अत्यंत जर्जर और नागरिकों के लिए संभावित खतरा मानते हुए खतरे की श्रेणी में रखा गया था। कार्रवाई मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई और दोपहर 1:15 बजे तक चली। इस दौरान पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की गई, आसपास की इमारतों को खाली कराया गया और नागरिकों को अग्रिम सूचना दी गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए गए। इस कार्रवाई में महापालिका के अतिक्रमण विभाग, महाराष्ट्र सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस और प्रभागीय कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। महापालिका ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और इसी उद्देश्य से खतरनाक इमारतों पर भविष्य में भी इसी प्रकार की त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।महापालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे खतरनाक घोषित इमारतों से दूर रहें और महापालिका द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली सूचनाओं और चेतावनियों का पालन करें। यह कदम न केवल जनजीवन की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है, बल्कि प्रशासन की सक्रियता और जवाबदेही का भी परिचायक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments