HomeCrimeलॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने मुंबई के उद्यमी से 20 लाख रुपये की...

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने मुंबई के उद्यमी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

मुंबई। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य ने मुंबई के एक उद्यमी को कथित रूप से फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दिंडोशी पुलिस ने माल्दा निवासी उद्यमी से मिली तहरीर के आधार पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा, तहरीर के अनुसार पीड़ित को गुरुवार रात एक अनजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया। अधिकारी ने बताया, फोन करने वाले ने बिश्नोई के नाम पर उद्यमी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 385 (रंगदारी वसूली के लिए व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देना) में मामला दर्ज कर साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments