HomeCrimeKolkata: अस्पताल के शौचालय में फंदे से लटकता मिला मरीज का शव

Kolkata: अस्पताल के शौचालय में फंदे से लटकता मिला मरीज का शव

Kolkata: उत्तर कोलकाता के राजकीय आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शौचालय में सोमवार सुबह 55 वर्षीय एक मरीज का शव (body) लटका मिला। पुलिस (Police) ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा निवासी रामचंद्र मंडल को 30 नवंबर को तंत्रिका तंत्र संबंधी विकारों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के एक अन्य मरीज ने सुबह करीब सात बजे शौचालय में उसके शव को छत से लटका देखा।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमें अस्पताल के अधिकारियों से पता चला है कि मंडल वहां भर्ती होने के समय से ही अवसाद में था। यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments