HomeCrimeइचलकरंजी में IPL बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़, भाजपा कॉर्पोरेटर समेत 7 गिरफ्तार

इचलकरंजी में IPL बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़, भाजपा कॉर्पोरेटर समेत 7 गिरफ्तार

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के इचलकरंजी में ऑनलाइन IPL बेटिंग रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इचलकरंजी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (IMC) के भाजपा कॉर्पोरेटर नितेश उर्फ गोट्या पवार समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि वार्ड नंबर 12 के कॉर्पोरेटर नितेश पवार इस पूरे बेटिंग सिंडिकेट के मुख्य मास्टरमाइंड में से एक हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद शहर के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नितेश पवार को विधायक राहुल आवाडे का करीबी माना जाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और यह भी जांच की जा रही है कि इस ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क में अन्य राजनीतिक लोगों की भी संलिप्तता तो नहीं है। जानकारी के मुताबिक, शिवाजी नगर पुलिस ने इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके में स्थित एक फुटवियर वेयरहाउस पर छापा मारा, जहां कथित तौर पर चल रहे IPL मैचों पर ऑनलाइन बेटिंग कराई जा रही थी। रेड के दौरान पुलिस ने लगभग 87 लाख रुपये का सामान जब्त किया, जिसमें महंगे मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और तीन लग्जरी चार पहिया वाहन शामिल हैं। एडिशनल एसपी अन्नासाहेब जाधव ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान अमेय विलास बडवे (32), कथित बेटिंग रैकेट संचालक अभिजीत बडवे (30), गणेश प्रकाश पाटिल (27), उत्तम सिंह प्रताप सिंह बग्गा (38), याकूब अब्दुल मुजावर (47) और ऋषभ उमेश पाटिल (26) के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की जांच के लिए चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब ऑनलाइन IPL बेटिंग नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों, मोबाइल डेटा और अन्य संभावित कनेक्शनों की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments