Thursday, April 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशआर एस पब्लिक इंटर कॉलेज में धूम्रपान से शारीरिक और मानसिक नुकसान...

आर एस पब्लिक इंटर कॉलेज में धूम्रपान से शारीरिक और मानसिक नुकसान की दी गई जानकारी

भूपेंद्र सिंह/उन्नाव, उत्तर प्रदेश। क्षेत्र के संडीला मार्ग स्थित आर एस पब्लिक इंटर कालेज में ब्रम्हाकुमारीज माउंट आबू से आई एचडी एलसीडी टीवी वैन के जरिए शिक्षकों व अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को धूम्रपान आदि से शारीरिक और मानसिक नुकसान की जानकारी दी गई। बताया गया कि धूम्रपान करना अर्थात अपनी मौत को बुलावा देना है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित भारत नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आज बुधवार को आर एस पब्लिक इंटर कालेज में एचडी एलसीडी टीवी वैन के साथ चल रहीं ब्रम्हा कुमारी आरुषि बहन ने बताया कि जब अपनी आत्मा जागृत होगी, तभी नशे का खात्मा हो सकेगा। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से नियमित राजयोग अभ्यास से मन की शांति, सकारात्मक सोच, क्रोध पर विजय, नशा मुक्त व तनाव मुक्त जीवन, आत्म विश्वास और एकाग्रता हासिल करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में बांगरमऊ के राजयोग केंद्र की संचालिका बीके सरला बहन ने कालेज के प्रबंधक रिजवान अहमद को आध्यात्मिक साहित्य भेंटकर सम्मानित किया। इसके पूर्व ग्राम जगत नगर की प्रधान अल्वी मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। एचडी एलसीडी टीवी स्क्रीन का संचालन बीके आनंद और बीके पंकज ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments