Homeउत्तर प्रदेशप्रतिभा का अभिनंदन: झाँसी में असिस्टेंट कमिश्नर बने शिवम गुप्ता का भव्य...

प्रतिभा का अभिनंदन: झाँसी में असिस्टेंट कमिश्नर बने शिवम गुप्ता का भव्य सम्मान

झाँसी। उत्तर प्रदेश के झाँसी में प्रतिभा और परिश्रम के सम्मान का एक प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला, जहाँ अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उत्तर प्रदेश जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित हुए शिवम गुप्ता को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में आयोजित समारोह में शिवम गुप्ता का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान मंगल तिलक कर एवं सम्मान स्वरूप प्रतीक चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं।समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। विवेक गुप्ता, नीतू (नरेंद्र पटेरिया) ग्लोबल हॉस्पिटल, द्वारका प्रसाद गुप्ता एवं प्रियदर्शिनी चाऊदा सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नव-नियुक्त अधिकारी का उत्साहवर्धन किया।इसके अतिरिक्त नौगांव से आए आयुष गुप्ता, आर्यन गुप्ता, सुनील सेठ गढ़वई, सुरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र नगरिया, डॉ. हरिशचन्द्र गुप्ता, पत्रकार रोहित सावला एवं चंद्रशेखर पटेरिया सहित अनेक लोगों ने शिवम गुप्ता की इस उपलब्धि को सराहा।समारोह में राजू पाठक (गुरसराय), आनंद पटेल, रुचि गुप्ता, रागनी, पल्लवी, प्रिन्सी गुप्ता, अमित गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संदीप नामदेव, सुशांत गेड़ा, अनुज प्रताप सिंह, बसंत गुप्ता, राजू सेन, सिद्धांत गुप्ता, राकेश अहिरवार, अंजली विश्वकर्मा एवं रिया वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम साहित्यिक और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में शिवम गुप्ता के संघर्ष और सफलता को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments