HomeLifestyleTravelकात्रज घाट में भीषण सड़क हादसा: एसटी बस से टक्कर में ऑटो...

कात्रज घाट में भीषण सड़क हादसा: एसटी बस से टक्कर में ऑटो चालक की मौत, तीन घायल

पुणे। पुराने कात्रज घाट पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ऑटो-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की एक बस स्वारगेट से सांगली-वीटा की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ऑटो-रिक्शा से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। ऑटो-रिक्शा खेड़ शिवापुर से कटराज की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और कबाड़ में तब्दील हो गया। इस हादसे में रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो में सवार तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आंबेगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शरद झिने मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments