
मुंबई। दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने बुधवार को लोकभवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे, सहसचिव एस. राममूर्ति, परिवार प्रबंधक डॉ. निशिकांत देशपांडे सहित लोकभवन के अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

