
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में विगत 14 वर्षों से सक्रिय संस्था कला दर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क नोटबुक वितरण अभियान चलाया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई में सहयोग करना है। इस योजना के अंतर्गत जरूरतमंद छात्र-छात्राएं अथवा उनके अभिभावक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी संस्था की शैक्षणिक सहायता योजना के लिंक पर आवेदन कर सकते हैं:
शैक्षणिक सहायता पंजीकरण फॉर्म
https://kaladarpantrust.in/educational-help
कला दर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। संस्था लंबे समय से शिक्षा, साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का संचालन कर रही है।

