Thursday, March 28, 2024
Google search engine
HomeUncategorized"सर्वजन कल्याण हेतु"

“सर्वजन कल्याण हेतु”

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

फरीदाबाद। सुख शांति समृद्धि व स्वास्थ्य की मंगलमय कामनाओं के लिए सतीश कुमार सारस्वत एवं सेक्टर 91 के गणमान्य व क्षेत्रवासीओं द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन मकान नंबर 122 सारस्वत हाउस सूर्या नगर फेस वन सेक्टर 91 फरीदाबाद में हो रहा है जिसमें व्यास गद्दी पर विराजमान आचार्य पवन कृष्ण महाराज ने अपनी वाणी से भागवत कथा सुनने आए सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। उन्होंने भक्ति मार्ग बताया।
श्रवणं कीर्तनं विष्णो : स्मरणं पादसेवनम।
अर्चना वंदना दास्तां संख्यात्मक निवेदनम।।
सभी श्रोता गणों ने मंत्रमुग्ध हो कर सनातन धर्म की जय हो, के जयकारों के साथ श्रीमद् भागवत कथा श्रवण पान का आनंद लिया। जयकारों से सारा पांडाल गूंज गया ऋषिराज वशिष्ठ, हरीचंद शर्मा , राजपाल नागर, रतन लाल नागर, विमलेश शर्मा, सुनीता शर्मा शकुंतला गर्ग, चौधरी राम सनेही, शैलेंद्र सारस्वत, गायत्री सारस्वत, हीरा लाल वर्मा शुशील कुमार झा आदि सभी क्षेत्रवासीओं ने श्रीमद् भागवत कथा का भक्ति भाव से श्रवण किया। भगवत कथा में बैठे परीक्षत, देव सारस्वत ने कहा श्रीमद श्रीमद् भागवत पुराण की कथा सुनने मात्र से ही मानव भवसागर पार हो जाता है। 28 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ शाम को श्री श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ

  • दैनिक कथा प्रसंग
    मंगलवार दिनांक 28 मार्च 2023
    भागवत महात्म्य महाराज चरित्र सुखदेव जन्म
    बुधवार दिनांक 29 मार्च 2023
    कपिल भगवान का जन्म सती प्रसंग ध्रुव चरित्र
    गुरुवार दिनांक 30 मार्च 2023
    भक्त प्रहलाद चरित्र बामन भगवान प्रादुर्भाव
    शुक्रवार दिनांक 31 मार्च 2023
    श्री राम जन्म श्री कृष्ण जन्म नंदोत्सव
    शनिवार दिनांक 1 अप्रैल 2023
    माखन चोरी लीला गोवर्धन पूजा छप्पन भोग
    रविवार दिनांक 2 अप्रैल 2023
    महारास लीला कंस वध रुक्मणी विवाह
    सोमवार दिनांक 3 अप्रैल 2023
    सुदामा चरित्र सुखदेव पूजन
    मंगलवार4 अप्रैल 2023
    संपूर्ण श्रीमद् भागवत कथा का प्रसाद भंडारा कथा के आयोजन कर्ताओं ने सभी क्षेत्रवासीओं से रोजाना कथा श्रवण करने का आग्रह किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments