HomeMaharashtraछत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में पहली गिरफ्तारी

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में पहली गिरफ्तारी

सिंधुदुर्ग। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में पहली गिरफ्तारी की गई है। कोल्हापुर क्राइम ब्रांच और मालवण पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया है। चेतन पेशे से संरचना सलाहकार हैं और मूर्ति गिरने के मामले में उनकी संलिप्तता की बात सामने आई थी। शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें चेतन पाटिल का नाम शामिल था। घटना के बाद से चेतन फरार हो गए थे। शुक्रवार सुबह चार बजे कोल्हापुर में जॉइंट ऑपरेशन के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चेतन को मालवण पुलिस के हवाले कर दिया है। शिवाजी महाराज की मूर्ति जयदीप आप्टे द्वारा बनाई गई थी। मूर्ति गिरने के बाद, संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जयदीप आप्टे के घर पर आंदोलन किया था। इसके बाद से ठाणे, कल्याण और सिंधुदुर्ग क्राइम ब्रांच की टीमें जयदीप आप्टे की तलाश कर रही हैं। पुलिस उनकी पत्नी और मां से पूछताछ कर रही है और जयदीप के घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस विभिन्न सूत्रों से जानकारी जुटाकर जयदीप आप्टे की खोज में लगी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments