Friday, April 19, 2024
Google search engine
HomeCrimeअमृता फडणवीस को धमकाने की आरोपी फैशन डिजाइनर, उनके पिता के खिलाफ...

अमृता फडणवीस को धमकाने की आरोपी फैशन डिजाइनर, उनके पिता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

मुंबई। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को कथित तौर पर ‘ब्लैकमेल’ करने और उनसे जबरन वसूली के प्रयास से जुड़े एक मामले में 700 से अधिक पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को शहर की एक अदालत में आरोपी अनिल जयसिंघानी, उनकी बेटी एवं फैशन डिजाइनर अनिक्षा और उनके रिश्तेदार निर्मल जयसिंघानी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। अधिकारी ने कहा कि आरोप पत्र में 13 गवाहों के बयान हैं। अमृता फडणवीस की शिकायत पर दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल थाने में 20 फरवरी को भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 और 12 के तहत इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि अनिक्षा और निर्मल जयसिंघानी को जमानत मिल गई, जबकि कई मामलों का सामना कर रहे अनिल जयसिंघानी अब भी जेल में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments