HomeIndiaपरीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, क्राउड मैनेजमेंट...

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, क्राउड मैनेजमेंट हेतु वार रूम रहा सक्रिय

नई दिल्ली। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों और यात्रियों को सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के तहत परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। परीक्षार्थियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष तैयारियां कीं। इसी क्रम में दिनांक 23 मई 2026 को शाम 5 बजे मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। वहीं 24 मई 2026 को दोनों पालियों की परीक्षाओं को देखते हुए कुल तीन विशेष रेक तैयार रखे गए। इनमें से एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन दरभंगा से पाटलिपुत्र के लिए दोपहर 2:15 बजे रवाना हुई, जबकि मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए क्रमशः दोपहर 3 बजे और शाम 6:15 बजे दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया।रेल प्रशासन ने केवल अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन तक ही अपनी व्यवस्था सीमित नहीं रखी, बल्कि क्राउड मैनेजमेंट को लेकर विशेष सतर्कता बरती। इसके लिए वार रूम को सक्रिय रखा गया ताकि स्टेशनों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा सके। यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुरक्षा तथा भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे सुरक्षा बल Railway Protection Force (RPF) की अतिरिक्त तैनाती की गई। साथ ही उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से ट्रेनों के संचालन से जुड़ी रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराई जाती रही ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, जिससे परीक्षार्थियों और यात्रियों को राहत मिल सके। रेलवे प्रशासन की इस पहल को यात्रियों और अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments