Homeमुंबईमनी’स कैफे” का फुटपाथ पर अतिक्रमण

मनी’स कैफे” का फुटपाथ पर अतिक्रमण

बीएमसी एच/पूर्व विभाग के वार्ड क्रमांक 93 में ‘पैदल यात्री पहले’ अभियान को चुनौती

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एच/पूर्व विभाग के वार्ड क्रमांक 93 अंतर्गत बांद्रा पूर्व के गांधी नगर में स्थित मनी’स कैफे” द्वारा पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए फुटपाथ को कथित रूप से कवर कर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। फुटपाथ पर कब्जे के कारण राहगीरों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। एक तरफ बीएमसी पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ‘पैदल यात्री पहले’ अभियान पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी तरफ सार्वजनिक फुटपाथ पर इस तरह का अतिक्रमण अभियान की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। अब जरूरत है कि बीएमसी का एच/पूर्व विभाग मामले का तत्काल निरीक्षण करे और यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई कर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराए, ताकि पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और निर्बाध रास्ता सुनिश्चित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments