HomeArchitectureBreakingसड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में अहमदनगर-मनमाड हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक हुंडई कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा आज सुबह नासिक के येवला तालुका के अंबेवाड़ी में हुआ। बताया जा रहा है कि आज तड़के नगर-मनमाड राज्यमार्ग पर येवला तालुका के अंबेवाड़ी में एक अज्ञात वाहन ने हुंडई कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे हुंडई कार करीब ३० से ४० फीट दूर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसा इतना भयानक था कि दो पीड़ितों के शव कार में फंस गया। दुर्घटनाग्रस्त कार की शीट काटकर पीड़ितों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान आकाश रमेश पवार और नीलेश दगु शेवाले के तौर पर हुई हैं। जबकि शुभम गंगाधर पानमले गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के समय शुभम ही हुंडई कार चला रहा था। शुभम पानमले का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोस्त को मनमाड रेलवे स्टेशन छोड़ने जाते वक्त हादसा होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments