Homeउत्तर प्रदेशटहरौली समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण...

टहरौली समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

झांसी, उत्तर प्रदेश। तहसील टहरौली सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आईजीआरएस और समाधान दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर शीर्ष स्तर तक जिम्मेदारी तय की जाएगी। /जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही किसी शिकायत के उचित निस्तारण का वास्तविक मानक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन कार्यालय पहुंचते ही आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करें और यदि किसी शिकायत की आख्या गुणवत्ताहीन हो तो स्वयं उसका परीक्षण कर उचित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से किया जाना चाहिए।अधिक शिकायतों पर जताई नाराजगीसमाधान दिवस में बड़ी संख्या में शिकायतें आने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिक शिकायतें प्राप्त होना इस बात का संकेत है कि पूर्व में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हुआ। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।भूमि विवादों और अवैध कब्जों के मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए जिलाधिकारी ने निजी, सरकारी तथा चकरोड की भूमि को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लेखपालों और राजस्व अधिकारियों से कहा कि बार-बार पैमाइश के बाद भी कब्जा करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भूमि कब्जे की शिकायत पर जांच के निर्देशसमाधान दिवस के दौरान ग्राम पिपरा निवासी एक महिला ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी भूमिधरी भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा किया गया है और पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी टहरौली को मौके पर जाकर सत्यापन करने तथा नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 लेखपाल सम्मानितकार्यक्रम के दौरान आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने वाले पांच लेखपालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पुलिस ने उनके कार्यों की सराहना की।मिलेट्स व्यंजनों का लिया स्वादसमाधान दिवस से पूर्व जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वास्थ्य विभाग, बैंक एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की स्टॉल पर उन्होंने मिलेट्स से तैयार खाद्य पदार्थों की जानकारी प्राप्त की और किनोवा के चावल से बनी खीर तथा बाजरे का नमकीन दलिया चखकर उसकी गुणवत्ता और स्वाद का परीक्षण किया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्य, एसडीएम टहरौली गौरव आर्या, क्षेत्राधिकारी पुलिस आशमा बकर, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments