Wednesday, July 9, 2025
Google search engine
HomeIndiaDhamtari: सोनोग्राफी लगने से वनांचल वासियों के 100 किमी का सफर खत्म

Dhamtari: सोनोग्राफी लगने से वनांचल वासियों के 100 किमी का सफर खत्म

Dhamtari

धमतरी: (Dhamtari) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी (Community Health Center Nagri) में सोनोग्राफी मशीन लगना क्षेत्रवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब यहां के गर्भवती महिलाओं व लोगों को सोनोग्राफी कराने के लिए 100 किलोमीटर की दूरी तय करना नहीं पड़ेगा। ब्लाक मुख्यालय नगरी में ही यह सुविधा शुरू हो गई है। साथ ही महंगी राशि खर्च करने की जरूरत नहीं है। गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी जांच कराने के लिए पहली प्राथमिकता है और सप्ताह में एक दिन सोनोग्राफी सुविधा का लाभ मिलेगा।

नगरी क्षेत्र के रहवासियों के लिए सिविल अस्पताल नगरी में सोनोग्राफी की सुविधा एक बहुप्रतीक्षित मांग रही है। क्षेत्रवासी सालों से सोनोग्राफी की सुविधा की मांग कर रहे थे। वर्षों पुरानी यह मांग अब जाकर पूरी हो गई है। सिविल अस्पताल नगरी में शासन की ओर से सोनोग्राफी मशीन लगाई गई है। जल्द ही सुविधा भी शुरू हो जाएगी।

खंड चिकित्सा अधिकारी डा. डीआर ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में सिविल अस्पताल नगरी में पदस्थ डा. अरुण कुमार नेताम गायनेकोलाजिस्ट ही सप्ताह में एक दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे के बीच केवल गर्भवती माताओं का ही सोनोग्राफी करेंगे। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा होने से अब गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।

100 किलोमीटर से अधिक की दूरी का सफर सोनोग्राफी के लिए क्षेत्रवासियों को करना नहीं पड़ेगा। सोनोग्राफी की सुविधा क्षेत्र में नहीं होने से सघन वनांचल की कई गर्भवती महिलाएं सोनोग्राफी भी नहीं कराती थी, इससे जच्चा-बच्चा को खतरा बना रहता था, लेकिन अब सिविल अस्पताल नगरी सोनोग्राफी की सुविधा शुरू हो जाने से गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।

नगरी क्षेत्र के ग्राम रिसगांव, मौहाबाहरा, कसपुर, बेलरगांव, मांदागिरी समेत क्षेत्र के सघन वनांचल में रहने वाले लोगों को अपने परिवार की गर्भवती महिलाओं को 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सोनोग्राफी कराने धमतरी आना पड़ता था। एक सोनोग्राफी कराने के लिए पूरा दिन लग जाता था। वहीं आने-जाने में गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। धमतरी आने के लिए वाहन व सोनोग्राफी में कई हजार रुपये लग जाते थे।

इसके अलावा कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नगरी अस्पताल में सोनोग्राफी सुविधा शुरू होने से नजदीक में यह सुविधा मिल जाएगी। साथ ही सोनोग्राफी कराने के लिए रुपये खर्च नहीं करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments