Sunday, September 29, 2024
Google search engine
HomeCrimeआर्थर रोड जेल से अस्पताल में भर्ती आरोपी की मौत

आर्थर रोड जेल से अस्पताल में भर्ती आरोपी की मौत

मुंबई। मुंबई में 16 साल की लड़की का पीछा करने और उस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार शख्स की मौत हो गई। 22 साल के व्यक्ति आरिफ महबूब कुरैशी की मंगलवार को जेजे अस्पताल में मौत हो गई। तबीयत खराब होने के बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया, आरोपी आरिफ महबूब कुरैशी की कल जेजे अस्पताल में मौत हो गई, जहां उसे आर्थर रोड जेल में रहने के दौरान बेचैनी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। उसे 22 सितंबर को भर्ती कराया गया था। एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। जेल अधिकारियों ने कहा कि आरोपी कुरैशी में नशे की लत के लक्षण थे और उसे दौरे पड़ गए थे, जिसके बाद उसे 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, मृतक कुरैशी के परिवार ने मंगलवार को कालाचौकी पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और उनकी मौत की जांच की मांग की। परिवार का आरोप है कि जब कुरैशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो जेल अधिकारियों ने उन्हें सूचित नहीं किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि लड़की के परिवार वालों ने उनके साथ मारपीट की थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments