HomeArchitectureBreakingमां के सामने चाकू घोंपकर बेटी कि ह्त्या

मां के सामने चाकू घोंपकर बेटी कि ह्त्या

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 20 वर्षीय एक युवक ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के कारण 12 वर्षीय लड़की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और कीटाणुनाशक पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी आदित्य कांबले ने बुधवार शाम कल्याण के तीसगांव इलाके में नाबालिग लड़की की मां के सामने ही उसे कई बार चाकू घोंपा। उपचार के दौरान लड़की की मौत हो गई। पीड़िता के पड़ोसियों के बयानों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने बताया कि लड़की की दैनिक गतिविधि के बारे में पता लगाने के लिए कांबले उसकी आवासीय सोसाइटी का कई बार चक्कर लगा चुका था। बुधवार को वह लड़की के ट्यूशन क्लास से लौटने तक वहीं उसका इंतजार कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसकी मां जब इमारत पर पहुंची तो कांबले ने उसकी मां को धक्का देकर गिरा दिया और लड़की पर कई बार चाकू से वार किया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि कांबले जब मौके से भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसने फिनाइल की एक बोतल निकाली और उसे पी लिया। उन्होंने बताया कि कांबले का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार रात को कांबले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया। बाद में बृहस्पतिवार को आईपीसी की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments